यादव कॉलोनी में दो पक्षों के बीच मारपीट, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

बहजोई नगर की यादव कॉलोनी में दो पक्षों के बीच बच्चों की कहासुनी को लेकर विवाद हो गया, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एक पक्ष की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हाई सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मुख्यालय पहुंचकर नेशनल हाईवे जाम करने का प्रयास किया।

सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने मारपीट के मामले में पहले ही आरोपित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को जेल भेज दिया था। अब महिला की मौत के बाद पुलिस ने हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंचाई और महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *