महाराष्ट्र के नासिक TCS धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार


महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित TCS धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 25 दिनों से फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, निदा खान को नाइगांव इलाके से हिरासत में लिया गया। मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी और कई शहरों में अपनी लोकेशन बदल रही थी। जांच एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने इस महीने की शुरुआत में उसकी अर्जी खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि मामले में कई डिजिटल सबूत, मोबाइल रिकॉर्ड, चैट डिटेल और गवाहों के बयान की जांच अभी बाकी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस मामले के तार नासिक के अलावा अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *