(rais alvi sambhal)
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दोपहर बहरौली के पास अनियंत्रित होकर खंई में गिर गई। हादसे में महिलाएं और बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी लोग अपने गांव से अनूपशहर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली सड़क किनारे खंदी में जा गिरी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया। हादसा
घायलों में प्रशांत (11) पुत्र रामनिवास, जबर सिंह (50) पुत्र खेमकरन, सत्यवती (48) पत्नी महावीर, नवाब सिंह (52) पुत्र सोहन, लाखन (45) पुत्र जयपाल, वीर सिंह (60) पुत्र किशन, ऋषिपाल (35) पुत्र पौलेंडर, सोरन पुत्र रामप्रसाद, अर्पित (13) पुत्र ऑफिसर तथा जयमंती (60) पत्नी मुलायम सिंह शामिल हैं। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।