सम्भल। गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत चन्दौसी कस्बे में निकलने वाली गणेश रथयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी ने रथयात्रा मार्ग पर पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रथयात्रा मार्ग पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रथयात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों से रथयात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ के दबाव को देखते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
दिए

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गणेश रथयात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।