एसपी ने नखासा थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सम्भल। पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को थाना नखासा का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न प्रचलित अभिलेखों का अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाना समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों तथा उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी भी ली। एसपी ने पुलिसकर्मियों को आगंतुकों और फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों को अद्यावधिक रखने तथा लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ थाना परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और तत्परता के साथ निर्वहन करने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *