अष्टमी जुलूस और दशहरा पर्व को लेकर सम्भल में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने आयोजनकर्ताओं से किया संवाद, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश

सम्भल, 16 अक्टूबर। आगामी अष्टमी जुलूस, दशहरा पर्व और नवरात्रि को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सम्भल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके और क्षेत्राधिकारी सम्भल कुल्दीप कुमार के साथ पुलिस बल लेकर कस्बा सम्भल में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आगामी धार्मिक आयोजनों से जुड़े आयोजनकर्ताओं से भी संवाद किया गया। अधिकारियों ने आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंध किए जा रहे हैं। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *