सम्भल में एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सम्भल। एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने जनपद के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना बहजोई क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्ट्रेट एवं पवांसा स्थित मतदान केंद्रों के साथ कोतवाली सम्भल क्षेत्र के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल, सुरक्षा प्रबंधों और निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

जनपद में एमएलसी निर्वाचन के लिए कुल सात मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया संचालित है। निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती सेक्टर और जोन के अनुसार की गई है, ताकि मतदान केंद्रों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

निर्वाचन की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए संबंधित क्षेत्राधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा सके।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *