सम्भल में 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक साइबर थाना, डीएम और एसपी ने किया भूमि पूजन

बहजोई, 16 अक्टूबर। जनपद सम्भल में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और संबंधित मामलों की जांच एवं निस्तारण को गति देने के उद्देश्य से आधुनिक साइबर थाने का निर्माण कराया जाएगा। बबराला रोड पर नेशनल हाईवे के निकट लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस साइबर थाने का शुक्रवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया और नींव रखी।

प्रस्तावित साइबर थाना लगभग 800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। इसके निर्माण से जनपद में साइबर अपराधों से संबंधित मामलों की जांच और निस्तारण के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में आधुनिक साइबर थाने का निर्माण कराया जा रहा है। इससे साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी तथा पीड़ितों की शिकायतों पर जांच एवं निस्तारण की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *