संभल में टायर गलाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग आधा दर्जन गाड़ियों की कड़ी में मस्कत कर पाया काबू

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल में टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई दो घंटे तक फैक्ट्री आग से धधकी रही दमकल की छं गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है.

भीषण अग्निकांड की घटना
बनियाठेर थाना इलाके में टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में सुबह करीब चार बजे की बताई जाती है.फैक्ट्री परिसर स्थित पुराने टायरों का गोदाम आग से धधक उठा.
रबर के टायरों में लगी आग बेकाबू हो गई मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाने की कोशिश की.
बेकाबू आग देख अग्निशमन महकमे ने संभल और मुरादाबाद से एक एक कर छं दमकल गाड़ियां बुला लीं.अग्निशमन महकमे ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझा लिया है.चीफ फायर आफिसर ने फैक्ट्री में लगी सभी मशीनों को सुरक्षित बचाने का दाबा किया है.
वहीं भयंकर दुर्गंध एवं धुआं फैला कर संचालित इस तरह की फैक्ट्रियों की वैधता पर सवाल उठना लाजिमी हैं. आखिर फैक्ट्री बैद है या अवैध अग्नि सचेतक थे या नही इसकी भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *