माझावली मील के पास टेंपो हादसा, युवक-युवती की मौत

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

सम्भल जनपद के बहजोई क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार माझावली मील के पास सवारियों से भरा टेंपो अचानक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में अभिषेक पुत्र प्रमोद उम्र 30 वर्ष निवासी सिलेटा की मढ़ैयां थाना बनियाठेर को घायल अवस्था में टेंपो चालक पप्पू द्वारा सीएचसी बहजोई लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी मृतका स्वेता पुत्री विनोद उम्र 26 वर्ष निवासी बहजोई नियर अज्जी हलवाई को श्रीमती मंजू दिलेर द्वारा निजी एम्बुलेंस से सीएचसी बहजोई पहुंचाया गया। बताया गया कि स्वेता, मंजू दिलेर की ननद थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *