। महाकुंभ से वायरल होकर चर्चा में आई मोनालिसा ने अब फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा का कहना है कि सनोज मिश्रा ने उनके साथ कई बार गलत व्यवहार किया और उन्हें अनुचित तरीके से छुआ। इस मामले को लेकर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी और न्याय की मांग की है।
मोनालिसा ने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और उन्हें सिर्फ इंसाफ चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “सनोज मिश्रा ने मुझे कई बार गलत तरीके से टच किया था।” मोनालिसा के मुताबिक जब उन्होंने इस बारे में आवाज उठाने की कोशिश की तो उन्हें परिवार का भी पूरा साथ नहीं मिला, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहीं।
उनका कहना है कि इस पूरे मामले ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है, लेकिन अब वह चुप नहीं रहेंगी और न्याय के लिए आवाज उठाती रहेंगी। मोनालिसा ने उम्मीद जताई कि सच्चाई सामने आएगी और उन्हें न्याय मिलेगा।
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा शुरू हो गई है। लोग इस आरोप को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल इस मामले में निर्देशक सनोज मिश्रा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।