भारी बारिश से फसलों को नुकसान, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजासंयुक्त टीम को सर्वे कर वास्तविक क्षति का आकलन करने के निर्देश

सम्भल, जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल रविवार को तहसील गुन्नौर के ग्राम भागनगर उधरनपुर पहुंचे। उन्होंने खेतों में पहुंचकर धान सहित अन्य फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।

जिलाधिकारी ने फसल क्षति के आकलन के लिए विकास, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर स्थलीय सत्यापन कर फसल नुकसान का सही और पारदर्शी आकलन किया जाए, जिससे पात्र किसानों को शासन के मानकों के अनुसार समय से राहत मिल सके।

उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए गए कि कृषि विभाग के एटीएम, बीटीएम और एडीओ को लेखपालों के साथ समन्वय कर प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जाए। धान, बाजरा सहित अन्य फसलों की क्षति का सर्वे कराया जाएगा।

डीएम ने बीज और उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने तथा ओवररेटिंग और अनावश्यक टैगिंग रोकने के निर्देश भी दिए। ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय मार्ग का निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार कराने को कहा।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *