पाकिस्तान के रक्षामंत्री Khawaja Asif की भारत से युद्ध और कोलकाता जैसे बड़े शहर पर हमले की धमकी पर संभल से सपा सांसद Ziaur Rahman Barq ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सांसद ने कहा कि भारत किसी से डरता या दबता नहीं है। पाकिस्तान की इस तरह की धमकियां पूरी तरह गलत हैं और भारत पर इनका कोई असर नहीं पड़ने वाला।
सपा सांसद ने कहा कि युद्ध के नतीजे पूरी दुनिया देख रही है। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता, समस्याओं का हल कूटनीति और बातचीत से होना चाहिए।
हालांकि उन्होंने साफ कहा कि भारत कमजोर नहीं है और न ही किसी से डरने वाला देश है। पाकिस्तान की धमकियों से भारत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
उन्होंने युद्ध के दुष्परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि युद्ध से केवल नुकसान ही होता है, इसलिए शांति और कूटनीति का रास्ता ही बेहतर है।