निजी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, तीमारदारों से मारपीट का आरोप

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

सम्भल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र स्थित चंदौसी-बहजोई रोड पर नेशनल हाईवे के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के समीप बने एक निजी हॉस्पिटल में मरीज के तीमारदारों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मरीज को डिस्चार्ज करने को लेकर अस्पताल स्टाफ से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान अस्पताल कर्मचारियों ने मरीज के परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मरीज के चाचा को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया।

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उल्टा उन्हीं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन के दबाव में कार्रवाई की गई।

सूचना मिलने पर बहजोई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद दो लोगों को शांति भंग की आशंका में न्यायालय भेज दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

हॉस्पिटल के प्रबंधक का कहना है कि यह व्यक्ति शराब के नशे में था और हमने शांति करने को कहा लेकिन यह नहीं माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *