दिल्ली में युवा जज ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बीच बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव


दिल्ली में युवा जज ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बीच बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव


दिल्ली से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 30 वर्षीय जज का शव उनके घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। अमन कुमार शर्मा मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे और दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित अपने आवास में पत्नी के साथ रहते थे।

मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक, जज अमन का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। रिश्तेदारों के अनुसार, घटना से एक रात पहले करीब 10 बजे अमन ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि वह बेहद परेशान हैं और उनका जीना मुश्किल हो गया है। बेटे की हालत सुनकर पिता तुरंत अलवर से दिल्ली पहुंचे।

परिवार के अनुसार, घर पहुंचने पर पिता ने दोनों के बीच तीखा विवाद देखा। इसी दौरान पत्नी ने कथित तौर पर उन्हें घर से जाने के लिए कहा और पुलिस बुलाने की चेतावनी दी। अगले दिन सुबह फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद अमन ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। कुछ समय बाद उनका शव फंदे से लटका मिला।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *