डीएम ने गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज और नगर क्षेत्र का किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण व साफ-सफाई के दिए निर्देश

सम्भल (बहजोई), 7 अक्टूबर। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने बुधवार को लहरावन के पास गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का निरीक्षण कर सड़क और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद यूपीडा के अधिकारियों से निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने सड़क किनारे की भूमि को व्यवस्थित एवं समतल कराने तथा सर्विस रोड से संबंधित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे के पास बने अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने अंडरपास के आसपास सौंदर्यीकरण के साथ पौधारोपण कराने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र को सुरक्षित, आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक कार्य समय से पूरे किए जाएं।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद बहजोई क्षेत्र में सम्भल बाईपास-चन्दौसी रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने तिराहे के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहजोई को प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और लापरवाही न बरती जाए।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *