डीएम अंकित खण्डेलवाल ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

(रईस अल्वी संवाददाता संभल )

सम्भल जनपद के शहजादी सराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का शुक्रवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशामक यंत्रों तथा लॉग बुक सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

डीएम ने कहा कि निर्वाचन संबंधी उपकरणों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न होने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल, तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल डॉ. मणिभूषण तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *