गुन्नौर संपूर्ण समाधान दिवस में 68 शिकायतें आईं, पांच का मौके पर निस्तारण

डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

सम्भल/बहजोई, 17 अक्टूबर। गुन्नौर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में राजस्व, चकबंदी, पुलिस, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। डीएम और एसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ताओं को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों पर निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई कर निस्तारण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

राजस्व एवं चकबंदी से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने तथा भूमि विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर, तहसीलदार रवि सोनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *