गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डबल डेकर बस खड़े ट्रक में घुसी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डबल डेकर बस खड़े ट्रक में घुसी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

संभल— गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब लुधियाना से आ रही एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्दौई टोल प्लाजा के पास हुआ, जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई भेजा गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और चालक को खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं लग सका, जिससे यह दुर्घटना हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायल यात्रियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
वाइट यात्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *