सम्भल। पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय बहजोई में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनसेवा तथा पुलिस विभाग की छवि को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में आईजीआरएस सेल से उप निरीक्षक राजीव कुमार, आरक्षी विपिन कुमार, विनय कुमार, अभिषेक कुमार और महिला आरक्षी राखी शामिल रहीं। सीसीटीएनएस सेल से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार और आरक्षी प्रदीप पंवार को सम्मानित किया गया।
जन शिकायत प्रकोष्ठ सेल से मुख्य आरक्षी सौरव कुमार, मुख्य आरक्षी कपिल कुमार, आरक्षी कर्मवीर, महिला आरक्षी डोली और महिला आरक्षी नीतू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं सर्विलांस सेल के आरक्षी रजनीश कुमार को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इसी प्रकार जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहें। सम्मान मिलने से पुलिसकर्मियों में उत्साह बढ़ा और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली।