ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की चर्चाओं के बीच ईरान की आंतरिक स्थिति को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। ब्रिटेन के अखबार The Times ने खुफिया सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ईरान के शीर्ष नेता Mojtaba Khamenei की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे फिलहाल शासन से जुड़े अहम फैसले लेने की स्थिति में नहीं हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा खामेनेई का इलाज Qom में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत काफी नाजुक है और वे बेहोशी की हालत में हैं। इस कारण ईरान की सत्ता व्यवस्था और नेतृत्व को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि यह जानकारी अमेरिकी और इजरायली खुफिया एजेंसियों से जुड़े एक कूटनीतिक मेमो के आधार पर सामने आई है, जिसमें उनकी स्थिति को बेहद गंभीर बताया गया है। हालांकि इस मामले पर ईरान सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में हुए हमलों में खामेनेई परिवार को भी नुकसान पहुंचा था। इसी के बाद से उनकी सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं और ईरान की राजनीतिक स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय नजर बनी हुई