SAMBHAL.गंगा एक्सप्रेसवे व धनारी मार्ग पर दो हादसे, एक की मौत, कई घायल

बहजोई/संभल। जनपद में तड़के और सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर लहरा वन के पास हुआ, जहां नाखूनका थाना ठाकुरद्वारा (जनपद मुरादाबाद) निवासी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगरा कोल्ड स्टोर मजदूरी करने जा रहे थे। फोरलेन पर चढ़ाते समय ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में आबिद पुत्र कलुआ, साबिर पुत्र जाहिद, दानिश पुत्र इंतजार, यामीन पुत्र निशार और फहीम पुत्र अहमद हसन घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी बहजोई लाया गया, जहां आबिद और साबिर को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। घायल यामीन ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक नशे में था।दूसरा हादसा खजरा छपरा के पास हुआ। सुल्तानगढ़ थाना धनारी निवासी समीना पत्नी मोहम्मद रफीक, भूरी पत्नी हफीज और रहबर अली पुत्र मुंशी अपने गांव से वराही जा रहे थे, तभी खाद से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायलों को निजी वाहन से सीएचसी बहजोई लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल संभल रेफर किया गया। इसी घटना में शकील पुत्र हफीज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। STAR NEWS 24

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *