टेक दिग्गज Apple ने बुधवार को अपने नए और अब तक के सबसे सस्ते लैपटॉप MacBook Neo को लॉन्च कर दिया। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 599 डॉलर (करीब 50 हजार रुपये) रखी गई है। खास बात यह है कि यह पहला मैकबुक है जो iPhone में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट पर काम करेगा।
कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट John Ternus ने न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि MacBook Neo पूरी तरह नया लैपटॉप है, जिसे शुरुआत से ही नए तरीके से डिजाइन किया गया है।
iPhone वाला प्रोसेसर
नए MacBook Neo में A18 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जो आमतौर पर iPhone 16 Pro में इस्तेमाल होता है। यह पहली बार है जब Apple ने अपने मोबाइल चिप को लैपटॉप में इस्तेमाल किया है।
डिजाइन और फीचर्स
MacBook Neo में अन्य मैकबुक की तुलना में
छोटा डिस्प्ले, कम रैम ,कई नए रंग विकल्प
कंपनी ने इसमें “Citrus Yellow” नाम का नया चमकीला रंग भी पेश किया है।
छात्रों और नए यूज़र्स पर नजर
विशेषज्ञों के मुताबिक यह लैपटॉप खासकर कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो महंगे MacBook Air या MacBook Pro नहीं खरीद सकते।
बाजार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
ग्लोबल पीसी बाजार में फिलहाल Lenovo सबसे बड़ी कंपनी है, जिसके पास लगभग 27.2% मार्केट शेयर है, जबकि Apple का शेयर करीब 9.4% है।
नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 में पीसी की कीमतों में करीब 17% तक बढ़ोतरी हो सकती है और बिक्री में 11% गिरावट का अनुमान है। ऐसे समय में सस्ता MacBook लॉन्च करके Apple बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
📅 MacBook Neo की बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी।