AI रेस को लेकर Elon Musk की बड़ी भविष्यवाणी, बोले – पश्चिम में Google, धरती पर चीन और स्पेस में SpaceX आगे

AI रेस को लेकर Elon Musk की बड़ी भविष्यवाणी, बोले – पश्चिम में Google, धरती पर चीन और स्पेस में SpaceX आगे


दुनिया में तेजी से बढ़ रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ को लेकर Elon Musk ने एक बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक एआई की वैश्विक रेस में अलग-अलग क्षेत्रों में अलग विजेता सामने आ सकते हैं।

xAI के संस्थापक मस्क ने कहा कि पश्चिमी देशों में एआई की दौड़ में Google आगे रह सकता है, जबकि धरती पर तकनीकी प्रतिस्पर्धा में China बढ़त बना सकता है। वहीं अंतरिक्ष क्षेत्र में उनकी कंपनी SpaceX सबसे आगे रहने की संभावना है।

मस्क का यह बयान Bindu Reddy के एक पोस्ट के जवाब में आया। रेड्डी, जो Abacus.AI की सीईओ और पहले Google में काम कर चुकी हैं, उन्होंने Gemini AI model के नए 3.0 मॉडल को लेकर निराशा जताई थी। उनका कहना था कि यह मॉडल उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा, इसलिए कई यूजर्स अभी भी पुराने 2.5 वर्जन पर निर्भर हैं।

रेड्डी ने सुझाव दिया कि Sundar Pichai की अगुवाई वाली कंपनी को एआई मॉडल्स की ट्रेनिंग के लिए बड़े स्तर पर एक साथ कई प्रयोग करने चाहिए, ताकि प्रतिस्पर्धा में तेजी से आगे बढ़ा जा सके।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने साफ शब्दों में कहा कि एआई की रेस में अलग-अलग क्षेत्रों में अलग विजेता हो सकते हैं। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर दुनिया में एआई की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर नई बहस छिड़ गई है, जहां अमेरिका, चीन और निजी टेक कंपनियों के बीच मुकाबला लगातार तेज होता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *