पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बहजोई, सम्भल। पुलिस लाइन बहजोई में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन धारण कर शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग सदैव पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके, क्षेत्राधिकारी सम्भल कुलदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी बहजोई स्तुति सिंह, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी विवेक जावला, क्षेत्राधिकारी असमोली अमन सिंह, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *