डीएम ने ग्राम आटा में हर घर जल योजना का किया निरीक्षण, अवशेष कार्य शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश

सम्भल (बहजोई), 7 अक्टूबर। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम आटा में हर घर जल योजना के तहत चल रहे पेयजल पाइपलाइन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों और कार्यदायी संस्था से पेयजल कनेक्शनों की जानकारी लेते हुए पाइपलाइन बिछाने के बाद रेस्टोरेशन कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने मुख्य एवं ब्रांच पाइपलाइन, पंप हाउस और ओवरहेड टैंक की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) को ओवरहेड टैंक समेत सभी अवशेष कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम ने ग्राम सचिवालय पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चहारदीवारी, नाला, मार्ग निर्माण और ओवरहेड टैंक से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। गांव में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

डीएम ने शिव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और मंदिर परिसर स्थित तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब की भूमि की पैमाइश कराने तथा निर्माण संबंधी प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने, जल निकासी, साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और भवन की छत की सफाई के निर्देश दिए।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *