पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और नकदी बरामद

सम्भल। थाना असमोली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को ग्राम बिलालपत सैदपुर जसकोली से रामनगर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की आरोपी वाहिद उर्फ भालू पुत्र ताज मोहम्मद उर्फ अनवर शाह निवासी आगां गुलालवाड़ी, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद से मुठभेड़ हुई।

पुलिस का कहना है कि भागते समय आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी असमोली भेजा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, पीली धातु की एक कान की बाली, सफेद धातु की दो जोड़ी पायल, 18,850 रुपये नकद और बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के तीन साथी मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए चेकिंग और कांबिंग की जा रही है। मामले में पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *