21 स्कूलों पर लटकी मान्यता रद्द होने की तलवार! बच्चों की जान से खिलवाड़ पड़ा भारी

बिना परमिट और अनफिट बसों को दौड़ा रहे रोड पर!

अनफिट मिले स्कूली वाहन तो रद्द होगी स्कूलों की मान्यता: ARTO

एंकर – अब बच्चों की सुरक्षा के साथ लापरवाही करने वालों की खैर नहीं है। बिना परमिट और बिना फिटनेस के स्कूल वाहन चलाने वाले स्कूलों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। संभल में 21 स्कूल ऐसे मिले हैं जिनके वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर दौड़ रहे हैं। अब सिर्फ चालान नहीं होगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा।

वी ओ – उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग ने जिलेभर में स्कूल वाहनों की विशेष जांच शुरू कर दी है। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी के मुताबिक, हर स्कूल वाहन के परमिट, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि बच्चों का सफर पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके।
जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिले में 21 स्कूलों के वाहनों में गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। 36 वाहनों के परमिट समाप्त पाए गए हैं, जबकि 27 वाहनों की फिटनेस खत्म हो चुकी है। कई वाहन दोनों श्रेणियों में शामिल हैं, इसलिए करीब 40 वाहन नियमों के खिलाफ चलते मिले।
प्रशासन अब केवल नोटिस देकर नहीं रुकेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय वाहन सुरक्षा समिति की बैठक होगी और सभी स्कूल प्रबंधकों को अंतिम चेतावनी दी जाएगी कि वे अपने सभी दस्तावेज तुरंत दुरुस्त कराएं। जिन स्कूलों को प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है, उनकी मदद भी की जाएगी, लेकिन नियमों से समझौता नहीं होगा।
एआरटीओ ने साफ कहा कि इस बार कार्रवाई में परिवहन विभाग, पुलिस और शिक्षा विभाग तीनों मिलकर काम करेंगे। बिना वैध परमिट और फिटनेस वाले वाहनों पर पुलिस भी कार्रवाई करेगी। यदि कोई स्कूल बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का पालन नहीं करता, तो उसकी मान्यता रद्द करने पर भी विचार किया जाएगा।
प्रशासन ने ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, सेंट जिलानी और गुरुकुल पब्लिक स्कूल समेत बड़े स्कूलों से भी सीधे संपर्क शुरू कर दिया है और उन्हें जल्द से जल्द सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।
एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान हर साल जुलाई में स्कूल खुलने के समय चलाया जाता है, ताकि गर्मी की छुट्टियों के बाद सड़क पर उतरने वाले सभी स्कूल वाहन पूरी तरह सुरक्षित और नियमों के अनुरूप हों।
संदेश साफ है अगर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो सिर्फ वाहन ही नहीं रुकेंगे स्कूल भी बड़ी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

बाइट – अमिताभ चतुर्वेदी,ARTO संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *