संभल में अवैध मस्जिद-मदरसे पर चला बुलडोजर, 3.5 बीघा सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा


उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। तहसीलदार कोर्ट के आदेश के बाद संभल तहसील क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में अवैध मस्जिद, मदरसा और दुकानों पर बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार करीब तीस साल से साढ़े तीन बीघा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था।
बताया जा रहा है कि मामले की जांच के बाद तहसीलदार कोर्ट ने सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद कमेटी ने भी तहसील प्रशासन से बुलडोजर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में बुलडोजर के जरिए मस्जिद, मदरसा और आसपास बनी दुकानों को हटाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही है और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है।
प्रशासन के मुताबिक जल्द ही पूरे क्षेत्र को कब्जामुक्त कर सरकारी जमीन को सुरक्षित किया जाएगा। साथ ही जिले में सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
बाइट:
धीरेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार संभल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *