4
STAR NEWS 24 – पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर Karan Aujla इन दिनों अपने इंडिया म्यूजिक टूर को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली में शानदार कॉन्सर्ट के बाद जब वह मुंबई पहुंचे तो परफॉर्मेंस से पहले उन्होंने ऐसा कदम उठाया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
ऑटो राइड बनी चर्चा का विषय
मुंबई में होली स्पेशल इवेंट से पहले करण औजला ने लग्जरी कार की बजाय ऑटो रिक्शा से सफर करने का फैसला किया। वह आम लोगों की तरह मुंबई की सड़कों पर ऑटो में नजर आए।
इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो को जांच के लिए रोका। दस्तावेजों की जांच के बाद ड्राइवर पर करीब 17 हजार रुपये का चालान लगा दिया गया।
सिंगर ने खुद भरा चालान
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही करण औजला को चालान की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत ड्राइवर की मदद की पेशकश की। सिंगर ने खुद आगे बढ़कर चालान की राशि भरने की जिम्मेदारी ली।
इतना ही नहीं, पास में खड़े एक अन्य ऑटो ड्राइवर ने भी अपने 5 हजार रुपये के चालान में मदद की गुजारिश की, जिस पर करण औजला ने बिना झिझक उसकी भी सहायता कर दी।
सोशल मीडिया पर छाए ‘रियल हीरो’
पूरा घटनाक्रम एक फैन ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट्स में सिंगर की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें ‘रियल हीरो’ बता रहे हैं।
करण औजला का यह अंदाज दिखाता है कि स्टारडम के बावजूद जमीन से जुड़े रहना ही असली पहचान है।