डीएम सम्भल की मौजूदगी में एसबीआई ने मृतक कांस्टेबल टीपू सुल्तान की पत्नी को ₹1 करोड़ का चेक सौंपा


संभल/बहजोई। दिनांक 02 अप्रैल 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की बहजोई शाखा में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वर्गीय कांस्टेबल टीपू सुल्तान की पत्नी श्रीमती सहाना बेगम को ₹1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये) का चेक प्रदान किया गया। यह चेक जिलाधिकारी सम्भल डॉ. राजेंद्र पेनेसिया की मौजूदगी में उन्हें सौंपा गया।


इस अवसर पर आरबीओ-5 रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार के नेतृत्व में एसबीआई बहजोई शाखा के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार सहित अन्य बैंक अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सम्भल ने स्वयं चेक सौंपकर परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि प्रशासन तथा बैंक हर कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं।


बताया गया कि स्वर्गीय टीपू सुल्तान उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर इस्लामनगर थाना, जनपद बदायूं में तैनात थे। दिनांक 05 अगस्त 2025 को एक सड़क दुर्घटना में उनका दुखद निधन हो गया था। उनका वेतन खाता एसबीआई की बहजोई शाखा में संचालित था।
एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत मृतक वेतन खाता धारक के नामित व्यक्ति को ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि दी जाती है। इसी योजना के तहत यह चेक प्रदान किया गया। बैंक ने इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े होकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *