सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने को सम्भल तहसील में चला अभियान

शाहपुर डसर में करीब पांच बीघा खाद के गड्ढों की भूमि कराई गई कब्जामुक्त, राजस्व-पुलिस टीम ने की कार्रवाई

सम्भल। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर जनपद में सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सम्भल तहसील क्षेत्र के ग्राम शाहपुर डसर में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब पांच बीघा शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया।

उप जिलाधिकारी सम्भल विकासचन्द्र के निर्देशन और नायब तहसीलदार सम्भल शुभम के नेतृत्व में टीम ग्राम शाहपुर डसर पहुंची। यहां गाटा संख्या 278 में स्थित खाद के गड्ढों की करीब पांच बीघा भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया। कार्रवाई के बाद भूमि को सरकारी अभिलेखों के अनुरूप कब्जामुक्त कराया गया।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने दो हेक्टेयर या उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चिन्हीकरण कर सूची तैयार करने और उन्हें भी अवैध कब्जों से मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने स्पष्ट कहा कि तालाब, झील, चकमार्ग, वृक्षारोपण भूमि समेत किसी भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *