सम्भल में चला बुलडोजर अभियान: 80 बीघा तालाब समेत कई सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

सम्भल, जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर जनपद में सरकारी भूमि, तालाबों और चकमार्गों से अवैध कब्जे हटाने के लिए बृहद स्तर पर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गुन्नौर, चंदौसी और सम्भल तहसील क्षेत्रों में राजस्व एवं विकास विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

तहसील गुन्नौर के ग्राम डुमायल में उप जिलाधिकारी विकासचन्द्र के नेतृत्व में लगभग 80 बीघा तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। वहीं चंदौसी तहसील के ग्राम मिर्जापुर नसीररूल्लापुर में चकमार्ग, तालाब एवं बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटाकर ग्राम प्रधान को सुपुर्द किया गया।

इसी क्रम में सम्भल तहसील के ग्राम फतेहपुर उत्तमा में लगभग 2.5 हेक्टेयर झील की भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा विकास विभाग को सौंपा गया।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने स्पष्ट कहा कि जनपद में तालाबों, चकमार्गों और अन्य सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि तालाबों का संरक्षण जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *