सम्भल बहजोई पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक, 4 परिवारों में हुआ समझौता

रिपोर्ट: रईस अल्वी, वरिष्ठ संवाददाता
STAR NEWS 24

जनपद सम्भल में पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की बैठक पुलिस लाइन मंडी समिति बहजोई में आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक Krishna Kumar Bishnoi के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बहजोई Dr. Pradeep Kumar Singh के निर्देशानुसार संपन्न हुई।

बैठक का संचालन परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में किया गया। इस दौरान पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को सुलह-समझौते के माध्यम से निपटाने का प्रयास किया गया।

परामर्श केंद्र में आई कुल 35 पत्रावलियों की सुनवाई की गई। इनमें से 10 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 4 परिवारों को आपसी समझौते के आधार पर पुनः एक साथ मिलाया गया। वहीं 2 पत्रावलियों को आवेदक द्वारा बल न देने के कारण बंद कर दिया गया। इसके अलावा 3 मामलों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई।

परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी समझदारी और संवाद के माध्यम से सुलझाना है, ताकि परिवार टूटने से बच सकें और समाज में सौहार्द बना रहे।

बैठक के दौरान काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय, श्रीमती श्वेता गुप्ता, सीमा आर्य, बबीता शर्मा सहित पुलिस विभाग से कांस्टेबल शहजाद मलिक, एलएचसी रश्मि गहलोत और एलसी ज्योति मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की काउंसलिंग बैठकों के माध्यम से पारिवारिक विवादों को सुलझाने का प्रयास जारी रहेगा।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *