सम्भल पुलिस ने बरामद किए 261 खोए व चोरी हुए मोबाइल, मालिकों को किए सुपुर्द 55 लाख की कीमत

(रईस अल्वी संवाददाता संभल,)

सम्भल,जनपद सम्भल पुलिस ने साइबर सेल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 261 खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके लगभग 55 लाख कीमत के मोबाइल वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

जनपदीय साइबर सेल द्वारा दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं अन्य जनपदों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार लोगों द्वारा गुमशुदगी और चोरी की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों में वीवो, ओप्पो, सैमसंग, रियलमी, रेडमी, आईफोन, वनप्लस, मोटो, पोको सहित अन्य कंपनियों के फोन शामिल हैं।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने सम्भल पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस अभियान में जनपदीय साइबर सेल के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा IMEI नंबर ब्लॉक कराने की कार्रवाई करें, ताकि मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सके।
वाइट, मनोज कुमार रावत अपर पुलिस अधीक्षक संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *