सम्भल : अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर रेफर

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
सम्भल जनपद के बहजोई क्षेत्र में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मई 2026 को रात्रि करीब श्यामपुर मोड़ धनारी बॉर्डर के पास बहजोई की ओर जा रही ऑल्टो कार संख्या HR14F0680 सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान निर्देश पुत्र चंद्रकेश निवासी मीना की मंढैया थाना धनारी, संतोष पुत्र छतर सिंह निवासी उपरोक्त तथा राजेश पुत्र नामालूम निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई भेजा गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान एक घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के अनुसार स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है तथा कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *