संभल: 24 विभागों को 53941.98 लाख का आवंटन, 51015.36 लाख रुपये खर्च — डीएम

रईस अल्वी संवाददाता संभल ——
संभल के बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जनपद के विभिन्न विभागों को आवंटित और खर्च की गई धनराशि को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में डीएम ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जनपद के 24 प्रमुख विभागों के लिए कुल 53941.98 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी, जिसमें से 51015.36 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नियोजन विभाग की त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित ग्रामीण सड़कों और भवनों के निर्माण के लिए 1238.04 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई, जिसे कार्यदायी संस्थाओं को हस्तांतरित कर दिया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग को 30282.01 लाख, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को नहर सफाई व अन्य कार्यों के लिए 600 लाख, मत्स्य विभाग को 16.22 लाख तथा पशुपालन विभाग को 24.44 लाख रुपये आवंटित किए गए, जिनका शत-प्रतिशत उपयोग किया जा चुका है।
पर्यटन विभाग के अंतर्गत जनपद के प्राचीन तीर्थ स्थलों और कूपों के विकास के लिए 3952 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष 1609 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा सम्भल और रजपुरा ब्लॉक में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों के निर्माण के लिए 100 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है, जिनका निर्माण कार्य जारी है।
डीएम ने बताया कि 24 में से 20 विभागों ने आवंटित धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग कर लिया है, जबकि शेष राशि भी अगले 2-3 महीनों में खर्च कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रशासन ने विशेष मॉनिटरिंग के जरिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर कड़ी नजर रखी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *