संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दतावली में PAC के लिए खरीदी गई जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व टीम और PAC के जवान मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के बाद बुलडोजर से कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई के बाद जमीन PAC को सौंप दी गई।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में PAC के लिए करीब 407 बीघा जमीन खरीदी गई थी। इसी जमीन के एक हिस्से पर कब्जे और मजार बनाए जाने की शिकायत सामने आई थी। संभल तहसीलदार धीरेंद्र कुमार के मुताबिक, मौके पर मौजूद करीब 50 साल पुराने पीपल के पेड़ को काटकर लगभग दो वर्ष पहले मजार स्थापित किए जाने की बात सामने आई है।
प्रशासन के अनुसार, खरीदी गई जमीन में करीब 15 बीघा भूमि ग्राम समाज की भी बताई जा रही है। वहीं PAC के लिए खरीदी गई जमीन के एक हिस्से पर खेती किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। मामला संज्ञान में आने के बाद राजस्व विभाग ने मौके का निरीक्षण किया और कार्रवाई करते हुए कथित अवैध निर्माण को हटवा दिया।
प्रशासन का कहना है कि जमीन को कब्जामुक्त कर PAC के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने कार्रवाई को लेकर जानकारी दी।
वाइट तहसीलदार धीरेंद्र कुमार