संभल में सिंचाई विभाग की जमीन में अवैध खनन, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बबराला। बबराला थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन में कथित अवैध खनन के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरकारी जमीन से कई दिनों तक बड़े पैमाने पर खनन किया गया। इस दौरान 14 ट्रैक्टरों और सरकारी जेसीबी के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है।

बबराला नगर के शिवपुरी मोहल्ला निवासी मोहित यादव ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश समेत पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि सिंचाई विभाग की जमीन से अवैध रूप से खनन किए जाने की शिकायत स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, अवैध खनन से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुई थीं। इसके बाद सिंचाई विभाग की ओर से भी जमीन में खनन किए जाने की पुष्टि किए जाने का दावा किया गया।

कई माह बाद अब बबराला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान खनन में शामिल लोगों, ट्रैक्टरों और सरकारी जेसीबी के इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *