संभल में यातायात पुलिस की कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल कावड़ियों की आड़ में पुलिस की मनमानी

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल में यातायात पुलिस की कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल कावड़ियों की आड़ में पुलिस की मनमानी

संभल। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर संभल ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बहजोई-चंदौसी बाईपास और संभल बाईपास समेत कई मार्गों पर वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कांवड़ियों की आड़ में यातायात पुलिसकर्मी मनमानी करते हुए गैर-कांवड़िया मार्गों को भी कई घंटे पहले से बंद कर देते हैं कावड़िया मार्ग नहीं है उसको भी बंद किया जाता है

वाहन स्वामियों का आरोप है कि रास्ता बंद होने के बाद उन्हें निकलने में परेशानी होती है और कथित तौर पर पैसे लेकर कुछ वाहनों को आगे जाने दिया जाता है। आरोप यह भी है कि रात्रि के समय वाहन चालकों से एक से दो हजार रुपये तक की कथित अवैध वसूली की जा रही है। इससे वाहन स्वामियों में नाराजगी बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन मार्गों पर कांवड़ियों का आवागमन नहीं है, वहां भी यातायात प्रतिबंध लगाने से अनावश्यक परेशानी पैदा हो रही है। आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

मामले में यातायात प्रभारी से फोन पर पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *