Rais alvi sambhal ===
संभल जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के कैथल गांव में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक आर-15 बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

घायल बदमाश की पहचान बदायूं जनपद के गदरपुरा निवासी रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बाइक पर पीछे बैठा दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार बदमाश की पहचान राजेंद्र पुत्र इंदल, निवासी अगवानपुर जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त आर-15 बाइक, एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, लूटे गए 20 हजार रुपये तथा कुछ आभूषण बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही चंदौसी कोतवाली पुलिस के साथ चार थानों की फोर्स, सीओ चंदौसी दीपक तिवारी और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम फरार बदमाश की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।