संभल में डाकघर खाताधारकों से ₹22.60 लाख के गबन का खुलासा, सहायक पोस्टमास्टर गिरफ्तार

संभल। जनपद संभल की थाना बहजोई पुलिस ने डाकघर के खाताधारकों के खातों से लाखों रुपये के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार पुत्र करण सिंह, निवासी मोहल्ला सेमर टोला कस्बा एवं थाना चन्दौसी, जनपद संभल है, जो डाकघर में सहायक पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत था।

पुलिस के मुताबिक अलग-अलग शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर थाना बहजोई में कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी ने खाताधारकों के बचत खातों से धोखाधड़ी कर कुल 22 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि आरोपी ने खाताधारकों को गलत पासबुक और खाता संबंधी जानकारी देकर लंबे समय तक गबन की वारदात को अंजाम दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिष्णोई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत तथा क्षेत्राधिकारी बहजोई स्मृति सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को बहजोई-सम्भल मार्ग स्थित चितौरा रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना बहजोई में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5) के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
वाइट केके बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *