(रईस अल्वी संवाददाता संभल )
संभल जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना धनारी क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर की पिछली दीवार में एक नहीं बल्कि तीन जगह नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया और लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह के परिवार के लोग घर के बाहर कमरे के पास सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोर दीवार काटकर घर में घुस गए। उन्होंने सेफ, अलमारी और लॉकर के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये की नकदी, दोनों बहुओं के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। सुबह जब परिवार जागा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और दीवार में तीन जगह सेंध लगी हुई थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी
वाइट पीड़ित परिजन