संभल में गूंजीं एक साथ चार किलकारियां, घर में आए दो राजकुमार और दो राजकुमारियां मां ने चार बच्चों को दिया जन्म

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

असमोली क्षेत्र के गांव ओबरी में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया,
खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और देखते ही देखते यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

वी/ओ-दरअसल आपको बता दें महिला की डिलीवरी मुरादाबाद के TMUअस्पताल में हुई, जहां डॉक्टर भी एक साथ चार बच्चों के जन्म को लेकर काफी सतर्क नजर आए,
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि परिवार में दो बेटे और दो बेटियों ने जन्म लिया,
यानी घर में एक साथ दो राजकुमार और दो राजकुमारियों की एंट्री हो गई,
परिवार वालों का कहना है कि उन्हें एक बच्चे की उम्मीद थी,
लेकिन जब डॉक्टरों ने चार बच्चों के जन्म की खबर दी तो खुशी के साथ सभी हैरान रह गए, गांव में अब लोग इस खबर को ऊपर वाले का बड़ा करिश्मा” बता रहे हैं,
चार-चार बच्चों की किलकारियों से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है,
रिश्तेदार मिठाइयां बांट रहे हैं,
जबकि गांव के लोग नवजातों को देखने पहुंच रहे हैं,
इलाके में हर जुबान पर बस इसी परिवार की चर्चा सुनाई दे रही है,
डॉक्टरों के मुताबिक मां और चारों नवजात फिलहाल स्वस्थ हैं,
और विशेष निगरानी में रखे गए हैं,
मां ने एक साथ चार बच्चों को जन्म देकर अनोखा काम किया है, साथ ही ईश्वर का धन्यवाद भी कहा है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *