संभल बहजोई में चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट चालकों को दिलवाए गए हेलमेट

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल के बहजोई नगर में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर, नगर मुख्यालय के ठीक सामने संचालित किया गया, जहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालकों की जांच की गई।
अभियान के दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट के चलते पाए गए। ऐसे चालकों को यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर रोका गया और उन्हें जागरूक करते हुए हेलमेट खरीदवाकर पहनाया गया। खास बात यह रही कि चालान काटने के बजाय पुलिस ने लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करने पर जोर दिया।
इस मौके पर ट्रैफिक सीओ सहित यातायात पुलिस और सिविल पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के. के. बिश्नोई के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें सैकड़ों वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर घर से निकलने की हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और आमजन सुरक्षित रह सके।
वाइट यातायात ट्रैफिक co

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *