संभल बरसात में बिजली से रहें सतर्क: बिजली विभाग ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, हादसों से बचने के लिए दिए 15 जरूरी निर्देश


संभल बरसात के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग ने आमजन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बिजली संबंधी किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी बरतें और आवश्यक जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। विभाग ने बताया कि बिजली जाने के तुरंत बाद फोन करने के बजाय कम से कम 10 मिनट तक इंतजार करें, क्योंकि कई बार आपूर्ति स्वतः बहाल हो जाती है।
जारी दिशा-निर्देशों में बिजली के खंभों को छूने से बचने, उनके पास पशुओं को न बांधने, बिजली लाइनों के नीचे कोई निर्माण या कार्यक्रम न करने तथा खेतों में बिजली के खंभों के आसपास सुरक्षित दूरी बनाकर कार्य करने की सलाह दी गई है। यदि किसी खंभे या तार में स्पार्किंग दिखाई दे या बारिश के दौरान बिजली का तार जमीन पर गिरा मिले, तो उससे दूर रहें और तुरंत फीडर इंचार्ज, लाइनमैन या नजदीकी उपकेंद्र को सूचना दें।
विभाग ने घरों में अर्थिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने, उच्च गुणवत्ता वाले विद्युत उपकरणों और सुरक्षा स्विच का उपयोग करने तथा ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की भी अपील की है। बिजली विभाग ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर बरसात के मौसम में होने वाले बिजली जनित हादसों से बचा जा सकता है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *