rais alvi sambhal
संभल जनपद की थाना धनारी पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार 12 मई 2026 को ग्राम बहोपुर निवासी सतकत अली ने थाना धनारी में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव सिरसा काजी की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवदेश पुत्र महेन्द्र सिंह, रामवीर सिंह पुत्र परमेश्वर और विजय सिंह पुत्र जर्बीर सिंह निवासी ग्राम बहोपुर थाना धनारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।