संभल के बहजोई में बिना लाइसेंस चल रही मिठाई निर्माणशाला पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अज्जी हलवाई का उत्पादन कराया बंद

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को जनपद में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बहजोई के कुम्हारन मोहल्ला स्थित अज्जी हलवाई की मिठाई निर्माणशाला बिना वैध लाइसेंस संचालित पाई गई। निरीक्षण में परिसर में भारी गंदगी, जर्जर फर्श, दीवारों और छत पर जाले, खुली अवस्था में रखी मिठाइयां तथा मक्खी-कीटों की मौजूदगी समेत कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। टीम ने मौके पर रखे पनीर में मिलावट की आशंका के चलते उसका नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। साथ ही निर्माणशाला का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया और लाइसेंस प्राप्त करने व आवश्यक सुधार करने के बाद ही दोबारा संचालन करने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान गुन्नौर क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। जूलेपुरा स्थित नन्हू मिठाई शॉप से बर्फी तथा कन्हैया स्वीट्स से गुलाब जामुन का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता मानकों का पालन करने और वैध लाइसेंस के साथ ही कारोबार संचालित करने की अपील की है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *