संभल के बहजोई में बड़ी चोरी, घर से जेवरात और नकदी समेत 20 लाख रुपये का माल पार

बहजोई (संभल)। बहजोई नगर के मोहल्ला टंकी, अल्वी नगर में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए जेवरात और नकदी समेत करीब 20 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान स्वामी के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

oplus_0

मकान स्वामी गुड्डू पुत्र मोहम्मद अली के अनुसार, वह रात करीब 12 बजे दवा लेकर घर लौटे थे। इसके बाद वह अपनी पत्नी और बहन के साथ एक कमरे में सो गए। उनका कहना है कि जिस कमरे में चोरी हुई, उसमें रात के समय कोई नहीं सो रहा था। उस कमरे में लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषण रखे हुए थे।

oplus_0

पीड़ित को आशंका है कि चोर पहले से ही घर के अंदर छिपे हुए थे और परिवार के सो जाने के बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार के लोगों ने सामान चेक किया तो जेवरात और नकदी गायब मिले।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

नगर में हुई इस बड़ी चोरी के बाद क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के आधार पर चोरों तक कब पहुंच पाती है और चोरी गए माल की बरामदगी कब तक हो पाती है।
वाइट गृह स्वामी गुड्डू

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *