संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा 30 मार्च को करेंगे विवाह

उत्तर प्रदेश पुलिस के दो युवा आईपीएस अधिकारी जल्द ही जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा 30 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में शादी करने वाले हैं। दोनों परिवारों ने विवाह की तैयारियां शुरू कर दी हैं और मेहमानों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह जोधपुर के लारिया रिजॉर्ट में आयोजित होगा। 29 मार्च को हल्दी की रस्म होगी, जबकि 30 मार्च को दोनों सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधेंगे। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदारों के साथ कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे।

हाल ही में होली के मौके पर दोनों अधिकारियों के डांस का वीडियो भी सामने आया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं और वह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं बरेली की एसपी अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उनका संबंध उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से है। दोनों अधिकारी अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *